ट्रंप की करारी हार, सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों हाथ से निकले
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के मतदान के बाद अब नतीजों की बारी है. इस चुनाव में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों, सीनेट की 35 सीटों और 36 राज्यों के गर्वनर पद के लिए वोट डाले गए हैं. इस मध्यावधि चुनाव के नतीजे 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की सियासी दिशा भी तय कर सकते हैं.
रिपब्लिकन पार्टी प्रतिनिधि सभा और सीनेट में अपने मामूली बहुमत का बचाव कर रहे हैं, जबकि डेमोक्रेट इन दोनों सदनों में अपनी स्थिति पलटने की कोशिश कर रहे हैं. शुरुआती नतीजों में ट्रंप की पार्टी पिछड़ गई है. कई सीटों पर डेमोक्रेट आगे है.
मध्यावधि चुनाव में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भी बड़ी परीक्षा है. ईरान युद्ध, इमिग्रेशन और टैरिफ जैसे मुद्दों पर ट्रंप घिरे हुए हैं. इन्हीं मुद्दों के बीच ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग भी गिरकर 31 फीसदी तक पहुंच गई है. यह उनके कार्यकाल का सबसे निचला स्तर है. ऐसे में, इन चुनावों के नतीजे ट्रंप की लोकप्रियता का भी बड़ा इम्तिहान होगा