MLA रमन अरोड़ा पर दर्ज पर्चे थी एक साज़िश,AAP की महिला नेत्री का खुलासा
राजविंदर कौर थियाडा को कैंट हल्के के इंचार्ज से हटाने के बाद जहां जालंधर की राजनीति ने नई हलचल पैदा की है वहीं पार्टी नेता के एक बयान ने जालंधर सेंट्रल की राजनीति में करवट ही बदल दी है,राजविंदर कौर थियाडा की पार्टी के नेताओं से एक एक ऐसी आडियों वायरल हुई है जिसमें वो हल्का इंचार्ज हटाने से जहां परेशान दिख रही है वहीं वो पार्टी के नेता को चेतावनी दे रही है कि उनके सामने सब कुछ हुआ, कैसे विधायक रमन अरोड़ा को केस में फँसाने के लिए एक आदमी के एफिडेविट लेकर उसको तैयार किया गया ओर रमन अरोड़ा पर केस दर्ज करवाए गए। वहीं रमन अरोड़ा की धूमिल हुई छवि की मिट्टी थियाडा की आडियों ने उड़ा दी है। सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है ओर थियाडा की रिकार्डिंग के बाद सवाल कई खड़े हो गए हैं पर जवाब का सबको इंतज़ार है, वही थियाडा ने साफ किया कि रमन अरोड़ा फँसाया गया पर उनको किसने ओर क्यों फँसाया इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं, वहीं रमन अरोड़ा से रिकार्डिंग के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वो पिछले लंबे समय से यही कह रहे हैं कि उनपर लगे आरोप निराधार है।