पंजाब में AAP के 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी
पंजाब में आम आदमी पार्टी के 2 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी। पटियाला के समाना से विधायक चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। उन्होंने लिखा कि मैं चेतन सिंह जोड़ामाजरा आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं, वहीं पठानमाजरा ने भी पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया है।