जालंधर में दीवाली पर पटाखे ख़रीदने वालों के लिए बुरी खबर है, पटाखा ख़रीदने वालों को अब पटाखे नहीं मिलेंगे ना ही पटाखा मार्केट लगेगीँ क्योंकि जालंधर पठानकोट रोड पर गांव राओवीली में पटाखा मार्केट लगाने वाली जगह पर अदालत ने रोक लगा दी है। पिछले लंबे समय से जालंधर के बल्टन पार्क में पटाखा मार्केट लगती थी पर अब वहां स्टेडियम के निर्माण के कारण पटाखा मार्केट को कहीं ओर शिफ़्ट किया जाना था जिसको लेकर सारी तैयारियाँ भी कर ली गई थी पर इसी बीच पठानकोट रोड पर स्थित गांव राओवाली वासियों के द्वारा अदालत में याचिका दायर करवाकर पटाखा मार्केट लगने वाली पर रोक लगाने की मांग की थी जिसको अदालतलने मान लिया है ओर पटाखा मार्केट को नाजायज क़रार देकर उस जगह पटाखा ना लगाने का आदेश जारी किया है जिससे अब जालंधर ओर आसपास रहने वाले लोग नए विवाद में पड़ गए हैं कि वो आख़िर पटाखा कहाँ से ले?