फूड रेगुलेटर FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी है. FSSAI का कहना है कि कंपनी के बोतलबंद पेयजल का नमूना जांच में असुरक्षित पाया गया था. अब कंपनी ने इस आरोप पर जवाब दिया है. FSSAI ने बोतल में पैक करके पानी बेचने वाली मशहूर कंपनी 'बिस्लेरी इंटरनेशनल' के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है, क्योंकि लैब टेस्ट में कंपनी के पानी का सैंपल असुरक्षित पाया गया है. अब इस विवाद पर कंपनी की प्रतिक्रिया आ गई है. कंपनी ने कहा है कि बिसलेरी का पानी पीने के लिए सुरक्षित है. यह मामला लगभग 14 महीने पुराना है और इसका संबंध सितंबर 2025 में बिस्लेरी की गोवा स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में तैयार किए गए एक बैच से है. कंपनी का कहना है कि यह प्लांट उसके नेटवर्क के 143 प्लांट्स में से एक है. कंपनी पर क्या आरोप लगे हैं? भारत के फूड रेगुलेटर FSSAI ने कहा कि पानी के सैंपल में ब्रोमेट की निर्धारित सीमा के अनुरूप नहीं पाया गया और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत उसे असुरक्षित घोषित किया गया. कंपनी की अपील के बाद नमूने को दोबारा जांच के लिए दूसरी फूड लैब में भेजा गया. इस लैब ने भी उसमें पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएच) पाए जाने के कारण उसे असुरक्षित घोषित किया। इसके आधार पर बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी गई है. FSSI ने सोशल मीडिया पोस्ट में वसंत मसाला प्राइवेट लिमिटेड, टिट-बिट फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मिमांसा इंडस्ट्रीज और आशा कन्फेक्शनरी सहित कुछ अन्य कंपनियों के खिलाफ भी अभियोजन की मंजूरी देने की जानकारी दी. FSSAI ने उस सैंपल को दोबारा टेस्टिंग के लिए रेफरल लैब में भेजा. रेफरल लैब ने सैंपल में ब्रोमेट को तय लिमिट के अंदर पाया और अलग से सैंपल में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) होने की बात कही. दोनों रिजल्ट में फर्क होने से सवाल उठे, जिन पर बिसलेरी को लगा कि सफाई जरूरी है. बिसलेरी ने उसी सैंपल को FSSAI-अप्रूव्ड लैब में अलग से टेस्ट कराया. उस टेस्ट में भी ब्रोमेट तय लिमिट के अंदर मिला." कंपनी के अनुसार "उसके बाद हमें FSSAI से कोई और जानकारी नहीं मिली और हमें लगा कि मामला बंद हो गया है. अब तक बिसलेरी को ईमेल या हार्ड कॉपी में कोई नोटिस नहीं मिला है और FSSAI की वेबसाइट पर भी वह नोटिस नहीं मिला है. पीने के पानी की सुरक्षा बिसलेरी के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हम 10 स्टेप वाली मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस में 90 से ज्यादा टेस्ट के साथ सख्त क्वालिटी कंट्रोल रखते हैं और FSSAI के साथ मिलकर सही रेगुलेटरी प्रोसेस के जरिए इस मामले को सुलझाते रहेंगे।