पंजाब के मानसा में परमिंदर झोंटा के कत्ल के मामले के बाद जहां पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है वहीं सरकार ने सख़्त कारवाई करते हुए आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी अश्वनी की पत्नी नीलम रानी के नाम पर मेडिकल शाप का लाइसेंस था जिस कारण उसके खिलाफ ये कारवाई की गई है वहीं पुलिस के उच्चाधिकारियों ने मानसा थाने की महिला इंस्पेक्टर बेअंत कौर को सस्पेंड कर दिया है। झोंटा की मौत के बाद वीरवार को पंजाब बंद रखा गया जहां कई जगह बंद को पूर्ण समर्थन मिला तो कई जगह दुकानें खुली नज़र आई।