पंजाब के सीएम मान के OSD की कोठी में CBI की रेड
पंजाब के CM ऑफिस में कथित कैश फॉर ट्रांसफर-पोस्टिंग करप्शन केस को लेकर CBI ने जांच शुरू कर दी है। CBI ने इस मामले में चंडीगढ़ और पंजाब में कई जगहों पर रेड की है। मोहाली, संगरूर और चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में टीमें पहुंची हैं।
"चंडीगढ़ में CBI मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस में पहुंची है। जहां छानबीन की जा रही है। वहीं मोहाली के फेज 11 में CM के OSD राजबीर घुम्मन के भाई के घर जांच की जा रही है। चंडीगढ़ के सेक्टर 50 में भी जांच की जा रही है। संगरूर के गांव घराचों में भी जांच चल रही है।
इससे पहले सरकार CBI जांच के खिलाफ AAP सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची। सीनियर एडवोकेट विकास सिंह पंजाब सरकार की तरफ से पेश हुए। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से मामले की अर्जेंट लिस्टिंग की मांग की।