लुधियाना के लाडोवाल इलाके में गांव मनेवाल के पूर्व सरपंच की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलाया किया है। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि इस वारदात का मास्टरमाइंड उसका चचेरा भाई ही है। उसने प्रॉपर्टी विवाद में हत्या करवाई। पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर अदालतों में केस चल रहे हैं। पुलिस ने मामले में 7 लोगों को नामजद किया है। सभी आरोपी फरार हैं और किसी को अभी हिरासत में नहीं लिया गया है मृतक की पहचान नवतेज सिंह उर्फ नीटू (60) के नाम से हुई। शनिवार शाम बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी इनोवा पर करीब 10 राउंड फायरिंग की। गंभीर रूप से घायल नवतेज को स्थानीय लोग उनकी ही गाड़ी से डीएमसी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।" ज़मीनी विवाद में ली जान पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया कि दोनों परिवारों के दादा सगे भाई थे। एक परिवार के पास 34 एकड़ और दूसरे के पास 44 एकड़ जमीन है। दोनों परिवारों की जमीनें एक-दूसरे के साथ लगती हैं। जमीन को लेकर लोकल अदालत से लेकर हाईकोर्ट तक सिविल केस चल रहे हैं।