जालंधर में स्पीड रिकार्ड के मालिक दिनेश के बेटे ओर पप्पी स्वीट शाप के मालिक के बेटे की दर्दनाक मौत
जालंधर में देर रात हुए सड़क हादसे में स्पीड रिकॉर्ड के मालिक दिनेश के बेटे दिवित की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस लाइन रोड़ पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में SPEED RECORD कंपनी के मालिक दिनेश ओलक के बेटे दिवित ओलक और पप्पी स्वीट शाप (पटेल चौक) मालिक के बेटे ऑरव तलवाड़ की मृत्यु हो गई है। दोनो परिवार ग्रेटर कैलाश, नजदीक डीएवी कालेज के रहने वाले हैं. पता चला है कि दोनो देर रात दोस्त की बर्थ-डे पार्टी से अपने अन्य 3 दोस्तों संग वापिस घर लौट रहे थे कि पुलिस लाइन रोड़ पर फ्लाइ ओवर के निकट उनकी गाड़ी की ट्राली से टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में जहां स्पीड रिकार्ड कंपनी के मालिक दिनेश ओलक के बेटे और पप्पी स्वीट्स शाप के मालिक के बेटे की मृत्यु हो गई। वहीं गाड़ी में सवार उनके 3 दोस्त बाल बाल बच गए।