कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है? जानिए अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का सही समय और विधि
18 अक्टूबर 2026 को कन्या पूजन मुहूर्त: नवरात्रि अब समापन की ओर है। इस बार सप्तमी तिथि में वृद्धि होने के कारण सप्तमी, अष्टमी और नवमी तिथि में लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है। कुछ लोगों का मानना है कि 18 अक्टूबर 2026 को अष्टमी व्रत रखना उचित रहेगा, जबकि कुछ अष्टमी और नवमी संयुक्त व्रत 19 अक्टूबर 2026 को उत्तम मान रहे हैं। नवरात्रि में सप्तमी तिथि पर मां कालरात्रि , अष्टमी तिथि पर मां महागौरी और नवमी तिथि पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने के साथ ही नवरात्रि में कन्या पूजन का भी विशेष महत्व है। नवरात्रि में कन्या पूजन के लिए अष्टमी और नवमी तिथि सबसे उत्तम और शुभ फलदायी मानी गई हैं। मान्यता है कि अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन करने से मां दुर्गा की विशेष कृपा होती है और जातक को मनवांछित फल मिलता है। अगर आप नवरात्रि में अष्टमी 18 अक्टूबर को मान रहे हैं, तो जान लें कन्या पूजन के शुभ मुहूर्त
19 अक्टूबर को करें कंजक पूजन
जो लोग नवरात्रि की नवमी पर कन्या पूजन करके अपना व्रत खोलते हैं वे 19 तारीख को कन्या पूजन यानी नवमी पूजा करें. 19 अक्टूबर को सुबह 10:51 बजे के बाद और कुछ परंपराओं के अनुसार 20 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:50 बजे तक कन्या पूजना किया जा सकता है.
18 अक्तूबर को अष्टमी तिथि की पूरे दिन विद्यमान:
पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि 18 अक्टूबर 2026, रविवार को अष्टमी व्रत सबसे उत्तम रहने वाला है। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर को सुबह 08:28 बजे के बाद अष्टमी प्रारंभ हो जाएगी, जो कि 19 अक्टूबर को सुबह 10:51 मिनट तक विद्यमान रहेगी। इस दिन सप्तमी तिथि समाप्त होने के पश्चात अष्टमी तिथि पूरे दिन चलेगी और रात में भी विद्यमान रहेगी। जिससे अष्टमी का पुण्यकाल प्राप्त होगा। इस दिन महानिशा पूजा और संधि पूजा का भी शुभ समय मिल रहा है।
18 अक्तूबर को कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त:
पंडित जी के अनुसार, जो लोग कन्या पूजन (कंजक) अष्टमी तिथि पर करते हैं, वे 18 अक्टूबर को विधिपूर्वक कर सकते हैं। हालांकि इस दिन सप्तमी तिथि सुबह 08:29 बजे तक रहेगी, इसलिए कन्या पूजन इसके बाद ही किया जा सकेगा। कन्या पूजन के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त:
शुभ चौघड़िया मुहूर्त: सुबह 09:15 बजे से दोपहर 12:06 बजे तक।