मैड संधू की हत्या के बाद कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल ने सरकार को घेरा
जालंधर के वायरल कुल्हड़ पिज्जा कपल ने मैड संधू मर्डर को लेकर सरकारो को घेरा है। इंफ्लुएंसर ने कहा कि पंजाब में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर 'मैड संधू' की हत्या को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा चरम पर है।
सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में शख्स ने कहा, “समझ नहीं आता पंजाब को किसकी नजर लग गई है! हर दूसरे-तीसरे दिन किसी न किसी की गोली मारकर या काटकर हत्या कर दी जाती है। "मैड संधू की खबर सुनकर गहरा झटका लगा है। आम जनता के बीच दिन-दिहाड़े गोलियां चलना अब पंजाब में बिल्कुल सामान्य बात बना दी गई है
मैड संधू की हत्या के बाद सोशल मीडिया पर आ रही असंवेदनशील टिप्पणियों पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि लोग बिना सोचे-समझे कमेंट्स में इसे 'गंदगी साफ होना' बता रहे हैं। उन्होंने कहा, “वह भी एक इंसान था, जिसे भगवान ने ऐसा बनाया था। "
"उसकी अपनी भावनाएं थीं और वह एक बेहतरीन मेकअप आर्टिस्ट के रूप में अपना काम कर रहा था। जो लोग खुद अपने अंदर झांककर नहीं देखते, वे दूसरों को इतनी आसानी से 'गंदगी' कह देते हैं। किसी की मौत पर जश्न मनाना बेहद शर्मनाक है।
रंगदारी और प्रताड़ना से तंग आकर छोड़ा पंजाब
अपनी आपबीती सुनाते हुए सहज ने बताया कि कैसे पंजाब के बिगड़े माहौल ने उन्हें राज्य छोड़ने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने खुलासा किया, "मैं हमेशा युवाओं को पंजाब में रहकर काम करने की सलाह देता था। खुद हर महीने 40 से 60 हजार रुपए का GST भरता था, जिससे पुलिसकर्मियों की दो तनख्वाहें निकल सकती थीं।